संदेश

समय का सर्वश्रेष्ठ उपयोग

चित्र
 यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आपने कितने समय काम किया महत्वपूर्ण तो काम है। गति और प्रगति में गफलत ना करें बच्चों का आगे पीछे हिलने वाला घोड़ा गति तो करता है लेकिन प्रगत नहीं करता ।  कर्मचारी के लिए महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि उसने कितने समय काम किया जबकि कंपनी के मालिक के लिए महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि उसने कितना मूल्यवान परिणाम दिया मानसिकता के इस अंतर को कभी ना भूले क्योंकि आपका क्षेत्र चाहे जो हो सबसे सफल लोगों का ध्यान हमेशा परिणाम पर केंद्रित होता है यदि आप 5 दिन की मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाए तो वे निराश हो जाएंगे वास्तविक संसार में यह महत्वपूर्ण नहीं होता है कि आपने कितने समय काम किया महत्वपूर्ण तो यह होता है कि उसका परिणाम क्या मिला । हम में से कुछ लोग अपना काम अच्छी तरह करेंगे कुछ नहीं करेंगे लेकिन हमारा मूल्यांकन सिर्फ एक ही चीज के आधार पर होगा और वह है परिणाम एक पूर्ण सार्थक कार्य 50 आधे अधूरे कामों से बेहतर है। लोग यह बात भूल जाते हैं कि आपने कोई काम कितनी तेजी से किया लेकिन वह हमेशा याद रखते हैं कि आपने उसे कितनी अच्छी तरह किया ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

चित्र
संपूर्ण विश्व में 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया था इस दिन करोड़ों लोगों ने विश्व में योग दिवस मनाया था जोकि एक रिकॉर्ड था योग के माध्यम से ना केवल शरीर के अंग बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है यही वजह है जो योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जाती है।   योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के यूज़ से हुई है जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन योग लगभग 10000 साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है पुराणों में योग 4 प्रकार का बताया जा रहा है 1.मंत्र योग (जिसमें वाचिक,मानसिक,उपांसू आते हैं) 2.हठयोग 3.लय योग 3.राजयोग (जिसमें ज्ञान योग और कर्म योग आते हैं।)