समय का सर्वश्रेष्ठ उपयोग
यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आपने कितने समय काम किया महत्वपूर्ण तो काम है।
गति और प्रगति में गफलत ना करें बच्चों का आगे पीछे हिलने वाला घोड़ा गति तो करता है लेकिन प्रगत नहीं करता ।
कर्मचारी के लिए महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि उसने कितने समय काम किया जबकि कंपनी के मालिक के लिए महत्वपूर्ण पैमाना यह है कि उसने कितना मूल्यवान परिणाम दिया मानसिकता के इस अंतर को कभी ना भूले क्योंकि आपका क्षेत्र चाहे जो हो सबसे सफल लोगों का ध्यान हमेशा परिणाम पर केंद्रित होता है यदि आप 5 दिन की मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाए तो वे निराश हो जाएंगे वास्तविक संसार में यह महत्वपूर्ण नहीं होता है कि आपने कितने समय काम किया महत्वपूर्ण तो यह होता है कि उसका परिणाम क्या मिला ।
हम में से कुछ लोग अपना काम अच्छी तरह करेंगे कुछ नहीं करेंगे लेकिन हमारा मूल्यांकन सिर्फ एक ही चीज के आधार पर होगा और वह है परिणाम
एक पूर्ण सार्थक कार्य 50 आधे अधूरे कामों से बेहतर है।
लोग यह बात भूल जाते हैं कि आपने कोई काम कितनी तेजी से किया लेकिन वह हमेशा याद रखते हैं कि आपने उसे कितनी अच्छी तरह किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें