हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है?

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा मिली सूचना के अनुसार (सूचना के अधिकार के तहत) भारत के संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी भारत की राजभाषा मतलब राजकाज की भाषा मात्र है संविधान में राष्ट्रभाषा का कोई उल्लेख नहीं है
Is Hindi national language of India- हिंदी भाषा भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है दुनिया भर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का चौथा स्थान है देश के 77% लोग हिंदी बोलते और समझते हैं
हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है किंतु फिर भी हम देखते हैं कि भारत के बहुत सारे दफ्तरों में हिंदी में काम होता है भारत सरकार द्वारा जारी किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट हो उसमें हिंदी भाषा अवश्य लिखी रहती है जैसे पासपोर्ट भी अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में जरुर लिखा रहता है दरअसल इसके पीछे कारण यह है कि हिंदी भले ही राष्ट्रभाषा नहीं हो पर वह भारत की ऑफिशियल भाषा है भारतीय संविधान में 14 सितंबर 1949को हिंदी की देवनागरी लिपि को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी इसलिए 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस भी मनाया जाता है इसलिए भारत में सरकारी दफ्तरों में हिंदी ही इस्तेमाल होती है और अंग्रेजी भारत की दूसरी ऑफिशल भाषा है
भले ही हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा ना हो पर भारत के हर एक राज्य को अपनी आधिकारिक भाषा चुनने का अधिकार है इस तरह हर एक राज्य की आधिकारिक भाषा अलग अलग होती है जिसके कारण राज्य द्वारा जारी किए गए डॉक्यूमेंट की भी भाषा अलग अलग होती है जैसे तमिलनाडु का राशन कार्ड हिंदी में नहीं बल्कि तमिल और इंग्लिश में लिखा होता है हिंदी अपनाने के मामले में बिहार ने पूरे भारत को पीछे छोड़ दिया था जब वर्ष 18 से 81 में बिहार ने उर्दू को छोड़ हिंदी को अपनी एकमात्र राजभाषा बना लिया था और ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य था।
Difference between official language and national language-
     राष्ट्रभाषा वह भाषा होती है जिसका उपयोग राष्ट्र में हर जगह होता है जबकि आधिकारिक भाषा को भाषा होती है जिसका उपयोग सरकारी कार्यालयों में होता है यह हमारे देश का दुर्भाग्य दुर्भाग्य है कि इतने बड़े देश की कोई भी राष्ट्रभाषा नहीं है हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए लंबे समय से डिबेट चल रही है लेकिन इस पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।
इंटरनेट पर हिंदी कंटेंट की भारी मांग-
हिंदी दुनिया में सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रही भाषा है और इंटरनेट पर भी इसकी मांग पिछले कुछ सालों में अंग्रेजी की तुलना में 5 गुना तेजी से बढ़ी है गूगल ने कहा है कि इंटरनेट पर हिंदी कंटेंट की मांग अब बढ़ना शुरू हो गई है यह साल दर साल इंग्लिश कंटेंट के 19% ग्रोथ के मुकाबले 94% बढ़ती जा रही है कंप्यूटर के विकास के शुरुआती काल में अंग्रेजी को छोड़कर विश्व की अन्य भाषाओं का प्रयोग बहुत कम किया जाता था जिसके कारण सामान्य लोगों में यह गलत धारणा फैल गई कि कंप्यूटर अंग्रेजी के सिवा किसी दूसरी भाषा में काम नहीं कर सकता किंतु यूनिकोड की पहली एंट्री के बाद सिचुएशन बहुत तेजी से बदल गई हिंदी भारत की 7 भाषाओं में से एक भाषा है जिसका इस्तेमाल वेब एड्रेस यूआरएल बनाने के लिए किया जाता है।
176 विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई
  आज भी संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 विश्वविद्यालय सहित पूरी दुनिया के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई जारी है भारत के बिहार हिंदी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648983 मारीशस में 650170 दक्षिण अफ्रीका में 890292 यमन में 232760 युगांडा में 147000 सिंगापुर में 5000 नेपाल में करीब आठ लाख न्यूजीलैंड में 20000 जर्मनी में 30,000 लोग रहते हैं 20 से ज्यादा देशों में हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गीता ज्ञान: कैसे कम लालच से बनता है स्थायी और सफल बिजनेस

how to open petrol pump in Hindi

YouTube video banane ke liye Important 7 Aplication